एक ऐसा देश, जहाँ प्रचलित है राममुद्रा

महान् आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी (1914-2008) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के ‘आयोवा राज्य में विजयदशमी, तदनुसार 07 अक्टूबर, 2000 को स्थापित ‘विश्व शान्ति राष्ट्रम्' (दी ग्लोबल कंट्री ऑफ़ वर्ल्ड पीस) एक हिंदू-राज्य की याद दिलाता है। ‘महर्षि वैदिक सिटी' यहाँ की राजधानी है। भगवद्गीता यहाँ का । राष्ट्रगान है। इस नगर की योजना एवं भवन 'महर्षि स्थापत्यवेद सिद्धान्त' के आधार पर निर्मित हुए हैं।



इस देश के शासक ‘महाराजाधिराज राजाराम' कहे जाते हैं। प्रो. टोनी अबू नाडेर यहाँ के प्रथम और वर्तमान ‘महाराजाधिराज राजाराम' और बेभेन जी मॉरिस प्रधानमंत्री हैं।


यहाँ की रामराज्य मुद्रा ‘राम' को नीदरलैण्ड्स और संयुक्त राज्य अमेरिका के ‘आयोवा राज्य में कानूनी मान्यता दी गई है। इस मुद्रा में 1, 5 और 10 के नोट हैं। इन मुद्राओं में एक ओर देवनागरी लिपि में ‘विश्व शान्ति राष्ट्र, भगवान् श्रीराम का चित्र और 18 लिपियों में 'राम' मुद्रित है। श्रीराम के चित्र के नीचे देवनागरी लिपि में ‘राजा राम-राम ब्रह्म परमारथ रूपा' छपा है। नोट की दूसरी ओर कल्पवृक्ष, कामधेनु और विश्व शान्ति राष्ट्र के ध्वज का चित्र है तथा देवनागरी लिपि में 'राम राज्य मुद्रा' और ‘महर्षि वैदिक विश्व प्रशासन - रामराज्य' मुद्रित है।


इन मुद्राओं को यहाँ के केन्द्रीय बैंक ने 26 अक्टूबर, 2001 को जारी कियाहै। तीस गाँवों और शहरों की सौ से अधिक दुकानों में ये नोट चल रहे हैं। इन दुकानों में कुछ तो बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर-श्रृंखला का हिस्सा हैं। डच सेंट्रल बैंक ने कहा है कि राम का उपयोग अब कानून का उल्लंघन नहीं होगा। बैंक के प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा है कि संस्था ने सारी वैधानिक कार्रवाई पूरी कर दी है।


पैंतीस अमेरीकी-राज्यों में 'राम' पर आधारित ब्राण्ड्स चलते हैं। महर्षि संस्था के वित्तमंत्री बेंजामिन फेल्डमैन ने बीबीसी से कहा कि 'राम' का उपयोग गरीबी दूर करने और विश्व-शान्ति के लिए हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारें 'राम' का उपयोग कृषि और विकास की अन्य परियोजनाओं में कर सकती हैं। फेल्डमैन ने कहा कि डेढ़ अरब लोग बेहद गरीब हैं। और उन्हें डॉलर-जैसी मुद्रा नसीब नहीं हो रही है। ‘राम' का उपयोग उनके लिए मकान, सड़कें और अस्पताल बनवाने के लिए होगा। नीदरलैण्ड-जैसे धनी देश में मुद्रा जारी करने को तर्कसंगत ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इससे विकासशील देश प्रेरणा ले सकते हैं।


राम की विनिमय-दरें इस प्रकार हैं : 


। 1 राम = 10 यूएस डॉलर्स ।


1 राम = 11.0827 यूरो ।


1 राम = 1278.30 येन ।


1 राम = 479.29 रुपये ।


1 राम = 15.080 लेबनीज़ पाउंड


इस समय कोई एक लाख 'राम' नोट चल रहे हैं। लोग इसे फोर्टिस बैंक में जाकर भुना सकते हैं।


आगे और-----