संसार के कुछ विचित्र पेड़-पौधे

प्रकृति ने इतनी विविधतापूर्ण जीवसृष्टि की रचना की है कि हर कहीं कुछ-न-कुछ अलग, कुछ न कुछ अद्भुत दिख जाता है। आज बात करते हैं कुछ ऐसे पेड़-पौधों की जो सबसे अलग हैं। यहाँ कुछ विशेष पेड़-पौधों के बारे में जानते हैं।



वेलविशिया माइराबिलिस- यह दुनिया का सबसे सबसे प्रतिरोधी पौधा है। और हो भी क्यों न, यह मात्र अपने दो पत्तों के सहारे पूरी जिंदगी काट लेता है, हर मुश्किल का सामना कर लेता है और इसकी जिंदगी भी 400 साल से लेकर 1500 साल तक की हो सकती है। इसकी जड़ काफ़ी मोटी होती है जो नामीबिया के रेगिस्तान में इसको जीवित रखती है। दिखने में यह पौधा काफी भयावह लगता है।



डायोनिया मस्कीप्यूला- शिकारी पौधों में यह सबसे खतरनाक माना जाता है। इसके वार से कोई नहीं बच सकता। यह इतना * = पकता। यह इतना सक्रिय होता है कि हल्की -सी आहट भी पकड़ लेता है। इसके दो पत्ते इसके लिए शिकार का काम करते हैं जिनके ऊपर लगे बाल इतने सक्रिय होते हैं कि चींटी तक की मौजूदगी पहचान लेते हैं। जैसे ही शिकार करीब आया, वैसे ही यह एक 1 सेकंड में उसे निगल लेता है।



राफलेसिया अर्नोल्डी- यह दुनिया का सबसे बड़ा फूल है। लगभग तीन फीट बड़ा और इसका वजन भी 7 से 11 किग्रा तकहोता है। यह पौधा वर्षावन जंगलों में उगता है और आप इसके ज्यादा करीब भी नहीं जा सकते, क्योंकि इससे तीव्र दुर्गंध निकलती है जिसे सहन करना कठिन है।



डेसमोडियम गाइरेंस- इसे नृत्य करनेवाला पौधा भी कहा जाता है। टेलिग्राफ प्लांट नाम से भी इसकी ख्याति है। यह पौधा सूर्य की रोशनी मिलते ही नाच उठता है।


आगे और-----