परिचय

नाम : भगवती प्रसाद देवपुरा, माता : श्रीमती रतनकुँवर, पत्नी : श्रीमती लक्ष्मीदेवी देवपुरा, जन्म तिथि : 13 अक्टूबर, 1927 ईस्वी, जन्म स्थानः जहाजपुर (जिला-भीलवाड़ा), शिक्षा : एम.ए. बी.एड. साहित्य रत्न, व्यवसाय : शैक्षिक अध्यापन, सन् 1982 में शिक्षा प्रसार अधिकारी पद से सेवा निवृत, वाणिज्यिक : श्री सत्येश पुस्तक भंडार सन् 1941, साहित्यिकः साहित्य-मंडल संस्था से 1937 से जुड़े, प्रधानमंत्री- साहित्य-मंडल, श्रीनाथद्वारा, सभापति-हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग, लेखन- दैनिक समाचार पत्रों और पत्र-पत्रिकाओं में शताधिक लेखों का प्रकाशन


प्रकाशित कृतियाँ- श्रीनाथद्वारा दर्शन, सुदर्शन कवच (सटीक), प्रभातिया संग्रह, मुन्ने का कोट, अंतिम उत्तर, दहेज का दानव, उपकार कबूतर का, अंग्रेजी हटाओं आंदोलन, सॉप का बदला, सुख की घड़ियाँ, बलिदान, पुरस्कार, साहब की कृतज्ञता, ग्लानि और त्याग, मीनी बाबा की करतूत



ग्रंथ संपादन-अब तक 30 विशिष्ट ग्रंथों का संपादन-प्रकाशन जिनमें हैं- अष्टछाप स्मृति ग्रंथ, गुसाई विट्ठलनाथ स्मृति ग्रंथ, पाटोत्सव स्मृति ग्रंथ, गो. हरिराय स्मृति ग्रंथ, गो. गोकुलनाथ स्मृति ग्रंथ, श्रीनाथजी अंक, हीरक जयंती ग्रंथ, हीरक जयंती परिशिष्ठांक, अंग्रेजी हटाओ आंदोलन (ग्रंथ), कवि कुम्भदास अंक, महाकवि ब्रजकोकिल नन्ददास, विश्वकवि गोस्वामी तुलसीदास, अष्टछाप के कलित कवि एवं कीर्तनकार अधिकारी श्रीकृष्णदास, अष्टछापीय भक्ति, काव्य और संगीत के रसस्रोत महाकवि श्री परमानंददास, पुष्टिमार्ग के जहाज-महाकवि श्री सूरदास, कमनीय कवि और कलित कीर्तनकार-श्री कुम्भनदास


टीका एवं संपादन- ब्रज, ब्रजभाषा और ब्रजराज के अप्रतिम उपासक महाकवि सूरदास प्रणीत सटीक सूरसागर (बृहृदाकर दो खंड)


पत्रिका संपादन


1. त्रैमासिक 'हरसिंगार' साहित्यिक पत्रिका-साहित्य-मंडल, श्रीनाथद्वारा


2. विद्यालय पत्रिका-गो.रा.उ.मा. विद्यालय, श्रीनाथद्वारा


सम्मान एवं पुरस्कार :


1. हिन्दी साहित्य सम्मेलन की सर्वोच्च मानद उपाधि 'साहित्य वाचस्पति'


2. सूर स्मारक मंडल-सूरपीठ-आगरा का ताम्रपत्र सहित सर्वोच्च 'महाकवि, सूरदास साहित्य सम्मान'


3. हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा अयोध्या में-अमृत महोत्सव


4. ब्रज निधि सेवा ट्रस्ट, वृन्दावन द्वारा ताम्रपत्र एवं ग्यारह हजार की राशि सहित 'मेघ श्याम स्मृति सम्मान'


5. बसंतीदेवीदानी द्वारा ताम्रपत्र तथा 11000/-रुपये सहित 'ब्रज विभूति सम्मान'


6. प्रीतिक्लब, जयपुर द्वारा 5000/-रुपये राशि सहित 'तुलसी पुरस्कार सम्मान


7. यू.एस.एम. पत्रिका, गाजियाबाद द्वारा सर्वोच्च सम्मान-'राष्ट्र भाषा शिरोमणि'


8. राष्ट्रीय हिन्दी परिषद्-मेरठ का सर्वोच्च सम्मान-'हिन्दी रत्न'


9. कदम्ब ब्रज साहित्य संस्थान, कामवन का सर्वोच्च सम्मान,'ब्रजवाचस्पति'


10. राजभाषा संघर्ष समिति-दिल्ली द्वारा सर्वोच्च सम्मान-'जगन्नाथ स्मृति राजभाषा सम्मान'


11.अ.भा.राजभाषा सम्मेलन-गाजियाबाद द्वारा-राजभाषा मनीषी, एवं राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान


12.अ.भा. दिव्य नर्मदा अलंकरण अभियान, जबलपुर द्वारा-'शान्तिराज हिन्दी प्राण अलंकरण'


13. अ.भा.ब्रज साहित्य संस्थान, आगरा द्वारा 'साहित्य भूषण' सम्मान


14.16 वॉ अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य-सम्मेलन, गाजियाबाद द्वारा 'शिखर सम्मान' 2008


15.दिसम्बर 2010 में हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा वृहद स्तर पर अभिसंस्तवन, 21000/-रुपये सहित 'अभिसंस्तवन ग्रंथ' भेंट।


16. जगद्गुरुवल्लभाचार्य षष्ठपीठ मुकुन्दगोपाल सेवा संस्थान, वाराणसी द्वारा चुनार में 'सर्वोच्च सम्मान'


17.श्रीनाथजी के बड़े मुखिया श्रीनरहरिजी ठाकर महोदय द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन


18. बाबू गुलाबराय स्मृति संस्थान, आगरा द्वारा 'बाबू गुलाबराय सम्मान'


19.पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद, श्रीनाथद्वारा द्वारा 'नागारिक अभिनन्दनपत्र'।


20. मीरा स्मृति संस्थान, चितौड़गढ़ मीरा महोत्सव,-अक्टूबर 2011 में 5000/-रुपये राशि सहित सर्वोच्च 'संत भक्त मीरा सारस्वत सम्मान'


21. 'कादम्बरी-साहित्य संस्थान, जबलपुर द्वारा 26 नवम्बर 2011 में 2100/- रुपये राशि सहित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 'अमृत सम्मान' से सम्मानित।'


इनके अतिरिक्त अनेकानेक साहित्यिक संस्थानों द्वारा सम्मानित-पुरस्कृत।