सोयाबीन के व्यंजन

सोयाबीन का हलवा



सामग्री:-


सोयाबीन का आटा 2 कटोरी, शक्कर 2 कटोरी, घी 2 कटोरी, इलायची 5-6, नारियल का बूरा 25 ग्राम


विधिः-


1. सोयाबीन को रात में भिगो दे, सुबह उसे दरदरा पीस ले।


2. कढ़ाई मैं घी गर्म कर उसमें सोयाबीन की पिट्ठी को धीमी आँच पर हल्का भूरा होने तक सेंके।


3. अब इसमे शक्कर डालकर फिर से सेंके अच्छी तरह सिंक जाने पर उसमें हरी इलायची को पिसकर मिलाये और नारियल का बूरा मिलाकर गरम-गरम परोसे।


नोट:- इसमें पानी बिलकुल नहीं डाले।


सोयाबीन की खीर



सामग्री:-


दूध 500 ग्राम, शक्कर 200 ग्राम, सोयाबीन 100 ग्राम इलायची 3 से 4, नारियल का बूरा 500 ग्राम, इच्छानुसार सूखे मेवे।


विधिः-


1. सोयाबीन को रातभर के लिए भिगो दे।


2. सुबह मिक्सर में पीस ले।


3. दूध को मध्यम आँच पर गर्म करने रख दे


4. दूध में उबाल आने पर उसमें पिसा सोयाबीन डाल दे।


5. इस मिश्रण को गाढ़ा होने दे, गाढ़ा होने पर उसमे शक्कर व नारियल का बुरा, हरी इलायची व सुखे मेवे डाल दे।


6. खीर गरमा-गरम परोसे।


सोयाबीन के इडली


सामग्री:-



500 ग्राम चावल,


250 ग्राम उडद दाल


50 ग्राम चने की दाल,


50 ग्राम सोयाबीन।


विधिः-


1. चावल, उडद दाल, चने की दाल व सोयाबीन को रात में भिगो


2. सुबह उसे पीस ले व दो छोटे चम्मच दही मिला दे। और


3. इडली के सांचे में घोल डाले व सांचे को कुकर में रखकर 10 मिनट तक बिना सीटी लगाये पका दे।


सोयाबीन के दही बड़े



सामग्री:-


2 कटोरी सोयाबीन का आटा, 2 चम्मच तलने के लिए तेल 250 ग्राम नमक पानी में मिलाने के लिए।


चटनी के लिए:- इमली 100 ग्राम, जीरा, लाल मिर्च, काला नमक उपर से डालने के लिए हरा धनिया।


विधिः-


1. सोयाबीन को रात में भिगो दे, उसे सुबह बारीक पीस ले,


2. पीसी हुई सोयाबीन में 2 चम्मच आटा मिलाकर मिक्स कर ले।


3. अब आँच पर कड़ाही रखकर तेल को गर्म करे और धीमी आँच पर बड़े तल ले।


4. अब ठण्डे पानी में नमक डालकर उसमें बड़े डालकर थोड़ी देर में पानी से निकालकर उसमें बनी हुई इमली की चटनी व दही डालकर भुने हुए पीसे जीरे से सजा दे।


सोयाबीन का पराठा



समग्री:-


सोयाबीन 2 कटोरी, पालक का एक गुच्छा, बेसन 1 कटोरी, आटा 2 कटोरी, जीरा, हल्दी नमक व लाल मिर्च आवश्यकता अनुसार। अजवाइन 1 चम्मच, हरी मिर्च 6 से 7, हरा धनिया 1 गुच्छा, तलने के लिए तेल।


विधिः-


1. सोयाबीन को रात को भिगो दे, सुबह उसे बारीक पीस ले।


2. अब उसमें आटा, बेसन, पालक, हरा धनिया, हरी मिर्च व सारे मसाले मिला लिजिए और पराठे का आटा गूंथ लिजिए।